Breaking News

श्री बालाजी कुटिया में श्रीमद्भावत कथा, संत कृष्ण स्वामी करंगे कथा प्रवचन

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी उदाराम चौक के नजदीक प्राचीन बाबा खेत्रपाल मंदिर के सामने श्री बालाजी कुटिया में आज शुक्रवार से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्री बालाजी कुटिया के संचालक प्रेम अग्रवाल 'गुरुजीÓ ने बताया कि आज सुबह निकाली गई कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए श्री बालाजी कुटिया पहुंचकर विसर्जित हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश सिरोधार्य किए चल रही थी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

No comments