Breaking News

सवाई माधोपुर में 5 मनचले गिरफ्तार: सिविल ड्रेस में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को मारी कोहनी

सवाई माधोपुर के पुराने शहर में कालिका पेट्रोलिंग टीम ने 2 जगह कार्रवाई करते हुए 5 मनचलों को गिरफ्तार किया। गरबा, डांडिया और प्रमुख आयोजनों वाले स्थलों पर कालिका पेट्रोलिंग टीमों की विशेष तैनाती की गई है। मनचलों और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं। शहर के बांकी माता मंदिर में नवरात्र के दौरान नौ दिन तक मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रहती है। मेले में भीड़ के दौरान कालिका टीम की महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात थीं।

No comments