Breaking News

राजस्थान से सीजेपी-प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को रोका, जयपुर से 24 प्रदर्शनकारी पाबंद

कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में आज 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले राजस्थान में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए जयपुर में 24 प्रदर्शनकारियों को पाबंद किया गया है। वहीं सीकर के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किया गया है। इससे पहले गुरुवार को ष्टछ्वक्क पदाधिकारी दीपक बालियान ने अलवर में पुलिस पर दबाव बनाने और हाथापाई करने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में यातायात बाधित होने की आशंका के चलते रेलवे ने राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस बीच जयपुर के शहीद स्मारक पर ष्टछ्वक्क के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने पर चर्चा में आए राकेश ने गुर्जर ने अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और उनके साथियों को दिल्ली में पीटने की धमकी देते हुए ऐसा करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। एक ओर पार्टी के पदाधिकारी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।

No comments