Breaking News

पैरा एशियन गेम्स- राजस्थान की खिलाडिय़ों ने जीता गोल्ड-सिल्वर

राजस्थान की निशानेबाज मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा ने पैरा एशियन गेम्स के पहले दिन सोमवार को भारत को 2 पदक दिलाए। राइफल शूटिंग में मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर मेडल जीता। जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में दोनों ने शानदार वन-टू फिनिश किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल पहले स्थान पर रही, जबकि दो बार की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी दूसरे स्थान पर रही।

No comments