पंचायतीराज चुनाव : पहले चरण के मतदान की उलटी गिनती शुरू, दूसरे चरण में नाम वापसी आज
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की तैयारी है। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।
पहले चरण के प्रत्याशियों के लिए प्रचार की अवधि कल 20 अक्टूबर शाम छह बजे के बाद सार्वजनिक प्रचार नहीं किया जा सकेगा। दूसरे चरण में आज सोमवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

No comments