राहुल गांधी ने रितु बराला का दर्द सुनकर डोटासरा को मिलाया फोन
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान की रितु बराला और केरल की अथिरा के साथ महिला पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। अब राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को कॉल करके एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments