Breaking News

राजस्थान भूमि रूपांतरण नियम 2 नवंबर से लागू

राजस्थान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग यानी भूमि रूपांतरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन और सरल बना दिया है। राजस्थान भू-राजस्व (ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि का गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए उपयोग) नियम-2026 दो नवंबर से लागू होंगे। नए नियमों के तहत आवेदन के दिन ही रूपांतरण आदेश जारी कर दिया जाएगा, जिससे फाइलों के लंबे इंतजार और सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत मिलेगी। इन नियमों के लागू होने के साथ पुराने नियम समाप्त हो जाएंगे। नए नियमों के अनुसार कृषि भूमि को आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, संस्थागत, पर्यटन, चिकित्सा, खेल परिसर, खाद्य प्रसंस्करण और नवीकरणीय ऊर्जा सहित 14 तरह के कामों के लिए उपयोग करने की अनुमति मिलेगी।

No comments