Breaking News

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-बिहार जाने वालों के लिए त्योहारों पर दौड़ेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए राजस्थान व देश के दूसरे राज्यों के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजस्थान के विभिन्न शहरों से चलकर हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा यूपी व बिहार के रूटों पर संचालन होगा। इन ट्रेनों के संचालन के बाद ट्रेनों में लगने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी और त्योहारी सीजन में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 48 जोड़ी नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 150 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं।

No comments