Breaking News

गरबा पंडाल के पास सादे कपड़ों में घूमेगी पुलिस

राजसमंद में पुलिस ने शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए हैं। पुलिस ने आयोजकों को सीसीटीवी कैमरों का प्रभावी उपयोग करने, सुरक्षा स्वयंसेवकों के साथ समन्वय रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। महिला पुलिसकर्मियों और कालिका पेट्रोलिंग टीमों की सक्रिय भूमिका के साथ सादे वस्त्रों में निगरानी की जाएगी। छेड़छाड़ या दुव्र्यवहार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments