पदकों की बारिश! भारत को आज मिला तीसरा गोल्ड
भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। बुधवार सुबह शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारत के खाते में अब 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य समेत कुल 44 पदक हो गए हैं। इससे पहले भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ छठे स्थान पर था।
प्रवीण कुमार ने पुरुषों की टी64 ऊंची कूद में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि आयुष वर्मा ने एफ53 शॉटपुट में बाजी मारी। अनूभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने कांस्य पदक जीते। बंती ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

No comments