Breaking News

दिवाली से पहले मिलावट के खिलाफ बड़ी जीत- मिलावटी घी की फैक्ट्री पर छापा, 8303 किलो सीज

राजस्थान के पाली में दिवाली से पहले मिलावटी घी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जयपुर की सीआईडी टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने फालना की किसान डेयरी एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर 8303 किलो संदिग्ध मिलावटी घी सीज किया है. आशंका है कि इस घी को दिवाली के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी. कार्रवाई के बाद फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुरूआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अमानक केमिकल का इस्तेमाल कर घी तैयार किया जा रहा था. टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी जब्त किया.

No comments