भजनलाल शर्मा और दीया कुमारी को मिला न्योता, 10 जनवरी से गांधीनगर में जुटेंगे निवेशक
गुजरात सरकार ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027Ó में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आगामी 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करना, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और व्यावसायिक साझेदारियों को मजबूत करना है।
शिखर सम्मेलन से पहले गुजरात सरकार निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अक्टूबर और नवंबर के दौरान 22 देशों में निवेश संबंधी संपर्क अभियान चलाने और भारत के आठ शहरों में रोडशो आयोजित करने की योजना है।

No comments