स्लीपर कोच बस-टेंपो की आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत
हनुमानगढ़ के गांव रोड़ावाली के पास आज अलसुबह हादसा हुआ. स्लीपर कोच बस-टेंपो की आमने-सामने टक्कर हुई. हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई. टक्कर से स्लीपर कोच बस और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ.
जीरा सप्लाई करने के लिए दूसरे स्थान पर टेंपो चालक जा रहा था. स्लीपर कोच बस जम्मू से अजमेर जा रही थी. चालक-कंडक्टर फरार हुआ. सूचना पर मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस,जांच-पड़ताल शुरू हुई. डीएसपी मीनाक्षी ने हादसे की जानकारी दी. पुलिस जांच में जुट गई.

No comments