दिल्ली मेट्रो पर मिलेगी नई सुविधा, अब स्क्रीन पर दिखेगा किस कोच में कितनी भीड़
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन में कम भीड़ वाला कोच चुनने के लिए अंदाजा नहीं लगाना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मैजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर भी रीयल-टाइम कोच आक्यूपेंसी स्टेटस दिखाने की सुविधा शुरू कर दी है।
इस सुविधा से यात्रियों को ट्रेन आने से पहले ही पता चल सकेगा कि कौन सा कोच ज्यादा भरा है और किसमें अपेक्षाकृत कम भीड़ है। इससे वे उसी हिसाब से प्लेटफार्म पर अपनी जगह चुनकर ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

No comments