एकता की दौड़ में बच्चों के पीछे दौड़ी गाय
सवाई माधोपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को रन फॉर यूनिटी मैराथन निकाली गई। करीब दो किलोमीटर की इस दौड़ में अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। इसी दौरान मैराथन मार्ग पर आवारा पशु भी दौड़ते नजर आए। एक गाय स्कूली बच्चों के पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। गनीमत रही कि कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया और हादसा टल गया। बाद में नगर परिषद कर्मचारियों ने गाय को वहां से भगाया।

No comments