Breaking News

श्रीगंगानगर में अतिक्रमण हटाने के दावे हवा, बाजारों में फिर जाम!

श्रीगंगानगर शहर के बाजारों को अतिक्रमणमुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे। नगर परिषद की चेतावनी का असर महज एक-दो दिन ही दिखाई दिया। इस दौरान परिषद कर्मियों ने करीब तीस दुकानदरों के चालान भी काटे। अब गोल बाजार, स्वामी दयानंद मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में फिर वही हालात हैं। दुकानों के बाहर सामान, सड़कों पर खड़े वाहन और जाम से आमजन परेशान हैं। एसबीटी न्यूज की टीम बाजारों में पहुंची तो कई जगह अव्यवस्थित यातायात और अस्थायी अतिक्रमण के दृश्य सामने आए। नगर परिषद ने कुछ दिन पहले अमले के साथ रैली निकालकर दुकानदारों को सामान दुकानों के भीतर रखने की चेतावनी दी थी। शुरुआत में सड़कें खुली नजर आईं, लेकिन अब स्थिति फिर पहले जैसी दिखाई देने लगी है।

No comments