Breaking News

काशी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे

वाराणसी में नमो घाट पर एयर शो का बुधवार को ग्रैंड रिहर्सल हुआ। राफेल की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। गंगा नदी के बीच में हेलिकॉप्टर से कमांडोज क्रूज पर उतरे। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दर्शकों को तीन लेयर की जांच के बाद ही एंट्री दी गई। एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष के अवसर पर एयर शो किया जा रहा है। जो तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होंगे। 25 अक्टूबर एयर शो में क्करू मोदी भी पहुंचेंगे।

No comments