भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई पर साइबर हमला, ग्राहकों का चोरी हुआ डेटा डार्क वेब पर पहुंचा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है कि एक साइबर हमले के जरिए हैकर्स ने बैंक के ग्राहकों का डेटा चुरा लिया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में, एसबीआई ने बताया कि उसे शक है कि 3,897 ग्राहकों का डेटा, जिसमें उनकी निजी पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल है, डार्क वेब पर लीक हो गया है। बैंक ने कहा कि इस घटना से उसके मुख्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन या बिजनेस की निरंतरता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।
एसबीआई के मुताबिक डार्क वेब पर मिले लगभग 3,75,000 रिकॉड्र्स की शुरुआती जांच में 3,897 ऐसे ग्राहकों का डेटा मिला है, जिनमें उनकी निजी पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल है।

No comments