राजस्थान पुलिस की वर्दी में बदलाव की तैयारी : 8 सदस्यीय समिति करेगी समीक्षा, मांगे सुझाव
राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी का पैटर्न बदलने की कवायद शुरू हो गई है। वर्दी को अधिक आरामदायक, व्यावहारिक और ड्यूटी की प्रकृति के अनुकूल बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने आठ सदस्यीय समिति गठित की है। साथ ही, प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से मौजूदा वर्दी में सुधार और बदलाव के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं। संबंधित इकाइयों को अधिकारियों और कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर 10 दिन में सुझाव भेजने होंगे। इसमें पुलिस, आरएसी, यातायात पुलिस, विशेष इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों में इस्तेमाल होने वाली वर्दी शामिल है।

No comments