Breaking News

सरिए से भरी खड़ी पिकअप में घुसा ट्रक: केबिन में घुसे सरिए

बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर बांसथूनी के पास सरिए से भरी एक खड़ी पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बारां में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, एनएच-27 पर सरिए से लदी एक पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में भरे सरिए ट्रक के केबिन में घुस गए और चालक उसी में फंस गया।

No comments