Breaking News

मंगल आरती के समय पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर फिर उड़ा ड्रोन

महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की मंगल आरती के समय मंगलवार तड़के एक बार फिर मंदिर के ऊपर ड्रोन उडऩे की घटना सामने आई है। सुबह करीब पांच बजे मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ता दिखाई देने के बाद श्रीमंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बार-बार चेतावनी जारी किए जाने और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध के बावजूद ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। मंदिर के ऊपर काफी देर तक ड्रोन उडऩे की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।

No comments