Breaking News

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 लोगों की मौत

कोटा में आज सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 से ज्यादा घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में करीब 17 यात्री थे. ये बस सड़क से उतरकर 15 फुट गहरे नाले में गिर गई. यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ, जो सिमलिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया. नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन फिर भी बचाव दल ने तुरंत काम शुरू कर दिया.

No comments