Breaking News

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड:राजस्थान में तापमान 6 डिग्री गिरा

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान में बारिश ने सुबह-शाम सर्दी बढ़ा दी है। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। सबसे कम तापमान अलवर में 27 डिग्री रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं।

No comments