Breaking News

शताब्दी स्थापना दिवस पर 25 को होगी 'स्वस्थ गंगानगर के लिए दौड़'

श्रीगंगानगर शहर के शताब्दी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर को मैराथन आयोजित होगी। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों और आमजन से पंजीकरण करवाकर भाग लेने की अपील की। आयोजन स्थल पर 24 अक्टूबर को खान-पान, स्वास्थ्य और मनोरंजक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाई जाएंगी। स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्रपाल सिंह या सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़ से संपर्क कर सकते हैं। स्टॉल का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।

No comments