सस्ते आईफोन के चक्कर में सवा लाख का फ्रॉड
श्रीगंगानगर में आईफोन 18 प्रो मैक्स सस्ता खरीदने के चक्कर में सवा लाख रुपए का फ्रॉड हो गया। मोबाइल दुकानदार महिला ने ऑनलाइन प्रोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पे्रमनगर निवासी आस्था आहुजा पत्नी डा. कशिश आहुजा ने रिपोर्ट में बताया कि वह आईफोन स्टूडियो के नाम से दुकान चलाती है। मेरा देवर राहुल नरूला पुत्र हेमंत नरूला निवासी खालसानगर है। मेरे देवर के पास फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को डा. अमित शर्मा टांटिया हॉस्पीटल बताते हुए कहाकि वह आईफोन 18 प्रो मैक्स बेचना चाहता है। इसकी कीमत एक लाख 28 हजार रुपए बताई। अज्ञात व्यक्ति ने देवर को शाइना कैफे में आकर फोन ले जाने का बोला।

No comments