Breaking News

कोटा में डेंगू रोकने हेल्थ डिपार्टमेंट ने चलाया अभियान:घरों में लार्वा मिला तो कटेगा चालान

कोटा जिले में मानसून के जाने के बाद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया है। इन मच्छर जनित बीमारियों पर नकेल कसने के लिए कोटा में स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार प्रशासन सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिन घरों या परिसरों में मच्छर का लार्वा पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी कर चालान की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments