थ्री-व्हीलर-टैक्सी से एमडी ड्रग बरामद:तस्कर की गाड़ी से 3.42 लाख रुपए भी मिले
बाड़मेर में थ्री-व्हीलर टैक्सी से कॉलोनी में एमडी की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 36 ग्राम एमडी भी बरामद की है। वहीं ड्रग्स के 3 लाख 42 हजार रुपए भी जब्त किए है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि महाबार में आसरा यूनिक कॉलोनी रिंग रोड के पास एक थ्री-व्हीलर टैपों में सवार युवक ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। इस पर डीएसटी टीम और सदर थाना टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। कॉलोनी में टैक्सी में को रुकवाया गया। ड्राइवर से पूछताछ की गई और जब उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

No comments