Breaking News

जयपुर के 53 साल के शख्स ने महिला के चक्कर में लुटा दी जिंदगीभर की कमाई

जयपुर में फेसबुक पर दोस्ती हुई तो भरोसा बढ़ाने के लिए कंपनी दिखाई गई, दस्तावेज भेजे गए और वीडियो कॉल पर फैक्टरी का 'लाइव दर्शनÓ भी करा दिया गया। 53 वर्षीय व्यक्ति को लगा कि कपड़ा निर्यात का कारोबार हाथ लग गया है। छह माह में रकम दोगुनी करने के लालच में उसने एक-दो बार नहीं, करीब दस माह तक अलग-अलग बैंक खातों में पैसा भेजा। रकम बढ़ते-बढ़ते 2.12 करोड़ रुपए हो गई। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ और मामला दर्ज किया गया है।

No comments