घूंघट में वोट डालने पहुंचीं महिला
अलवर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 205 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। जिले की रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, रैणी और खेड़ली सौंखर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। गांवों में पंच-सरपंच चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रामगढ़ पंचायत समिति के बगड़ मेव में महिलाओं पुरूषों की लंबी लाइन दिखी,इस दौरान महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंची। सुबह 10 बजे तक 6 पंचायत समितियों में 22.56 प्रतिशत वोटिंग हो गई।

No comments