Breaking News

मतदान दलों की रवानगी से पूर्व तैयारियां तेज

श्रीगंगानगर में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन विभाग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं उप सरपंच पद के लिए मतदान करवाने वाले 2 नवम्बर को रवाना होने वाले मतदान दलों के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके चलते डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों की रवानगी से पूर्व टैंट लगाने, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के बैठने के लिए कुर्सियों, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं की जा रही है।

No comments