प्रतिभा सम्मान समारोह कल, 170 से अधिक का होगा सम्मान
श्रीगंगानगर में अग्रोहा विकास ट्रस्ट का 28वां प्रतिभा सम्मान समारोह एक नवंबर को हनुमानगढ़ मार्ग स्थित अग्रवाल भवन में होगा। अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि मुकेश शाह और गौरव गुप्ता होंगे।
समारोह में अग्रवाल समाज की 170 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री नानक जैन के अनुसार दसवीं के 55 और बारहवीं के 62 विद्यार्थियों सहित नौ चार्टर्ड अकाउंटेंट, चार डॉक्टर, सरकारी सेवाओं में चयनित पांच युवा, शोध उपाधि प्राप्त सात युवा, तीन इंजीनियर और एक विधि स्नातक को सम्मान मिलेगा। पांच खिलाड़ी, तीन पार्षद और समाजसेवा से जुड़े लोग भी सम्मानित होंगे।
No comments