प्रेमिका के लिए पैक करा रहा था छोले-भटूरे, पीछे से आ धमकी पत्नी
उत्तरप्रदेश में घर से जरूरी काम का बहाना बनाकर निकले पतिदेव की पोल तब खुली, जब पत्नी ने उन्हें बीच बाजार रंगेहाथों दबोच लिया। मामला तीर्थनगरी बृजघाट का है, जहां पति महोदय अपनी प्रेमिका के लिए बड़े प्यार से 2 प्लेट छोले-भटूरे पैक करवा रहे थे। लेकिन इससे पहले कि नाश्ता गेस्ट हाउस तक पहुंचता, पीछे से पत्नी अपने पूरे लश्कर के साथ आ धमकी। पत्नी जब मौके पर पहुंची, तो अजय एक दुकान पर छोले-भटूरे पैक करवा रहा था। पत्नी ने बिना वक्त गंवाए बाजार में ही उसकी क्लास लगा दी।

No comments