भारत के खाते में आया 8वां गोल्ड मेडल
जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की गोल्डन शुरुआत हुई। महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराकर इतिहास रच दिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
भारतीय महिला तिकड़ी चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। इसके बाद भारत ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी शूट-ऑफ में कमाल किया। भारत अब तक 55 मेडल जीत चुका है। 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 कांस्य पदक शामिल हैं।

No comments