उदयपुर में चोरी की 12 बाइक बरामद, मोटरसाइकिल चुराकर जंगल में छिपा देते बदमाश
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोवाराम को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक ही बाइक से आते थे। शहर के आसपास इलाके से बाइक की रेकी कर वारदात को अंजाम देते। फिर बाइक को बेचने के लिए जंगलों में सुनसान जगह छिपा देते थे। आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है।

No comments