Breaking News

साइबर ठगी से बचाव के लिए राजस्थान में चलेगा बड़ा जागरूकता अभियान

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश में 'साइबर सुरक्षित राजस्थानÓ जन-जागरूकता माह आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं और अन्य साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधियों के नए तरीकों की जानकारी देना और समय रहते ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

No comments