Breaking News

सवाई माधोपुर में किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा:गद्दी को लेकर जमकर हुई मारपीट

सवाई माधोपुर पुराने शहर हम्माल मोहल्ले में किन्नरों के दो समूह आमने-सामने हो गए। जिससे कुछ लोग गंभीर घायल हो गए। यहां किन्नरों ने एक दूसरे के साथ छीनाझपटी की और जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों समूहों के किन्नरों को कोतवाली थाने लेकर आई। शहर पुलिस चौकी प्रभारी हरलाल ने बताया कि हम्माल मोहल्ले स्थित किन्नरों की गद्दी को लेकर किन्नरों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

No comments