Breaking News

पूर्व-सरपंच को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला थाने से फरार

बाड़मेर के बालोतरा की गुड़ामालानी में सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के करीब 7-8 घंटे बाद ही महिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं। पुलिस को अंदेशा है कि महिला पैदल ही डाबड़ और काजी की ढाणी गांव की ओर गई है। पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि महिला ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर सरपंच को झांसे में लिया।

No comments