राजस्थान में मौसम का यू-टर्न ! कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से बढ़ी ठंड
राजस्थान में मौसम ने यू-टर्न मार लिया है. कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है. बारिश के बाद रात के तापमान में अचानक गिरावट आई है.
तेज बारिश और बादलों से दिन में कई जगह अंधेरा छाया. शेखावाटी में 20 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान पहुंचा. सीकर के लोसल में सबसे ज्यादा 47 रूरू बारिश दर्ज हुई. नागौर में बारिश से बाजरे की फसल को नुकसान की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. अगले 3-4 दिन में 3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है.

No comments