सिंचाई पानी की मांग :30 सितंबर को निजी स्कूल और बाजार बंद रखने का फैसला
अनूपगढ़ में सिंचाई पानी की मांग पर किसान आंदोलन को अब व्यापारियों का समर्थन मिला है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा की बैठक में 30 सितंबर को बाजार बंद रखने का फैसला हुआ। किसानों की अपील पर निजी स्कूल, जनता ट्रक यूनियन समेत सभी दुकानें बंद रहेंगी। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर आज 29 सितंबर तक अनूपगढ़ शाखा में पानी नहीं आया, तो 30 सितंबर को एडीएम कार्यालय को घेरकर ताला लगाएंगे। वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ आंदोलन बढ़ाएंगे।

No comments