राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉडर्: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म
राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कई जिलों में तेज गर्मी रही और पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर में सितंबर महीने का पिछले 10 साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में दिन के समय गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

No comments