Breaking News

उदयपुर में गणपति को 3.85 करोड़ की आंगी पहनाई

गणेशोत्सव के दौरान उदयपुर जिले में भगवान गणेशजी का अनोखा और भव्य श्रृंगार किया गया। फतेहनगर के 'दादा का दरबारÓ में गणपति बप्पा को 3 करोड़ 85 लाख 31 हजार 111 रुपए के नोटों की आंगी धारण कराई गई। वहीं, शहर के धानमंडी स्थित 'मन्नत वाले राजाÓ का 2.51 करोड़ रुपए के नोटों से भव्य श्रृंगार किया गया। दोनों जगह इस अनोखे दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आंगी के साथ गणपति के श्रृंगार में करीब 1 किलो सोना और 41 किलो चांदी के आभूषण भी शामिल किए गए। भगवान गणेश की प्रतिमा समेत पूरे दरबार को चारों तरफ से नोटों से सजाया गया।

No comments