राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: श्रीगंगानगर में आंधी चली
राजस्थान के 13 जिलों में सोमवार को तेज हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। श्रीगंगानगर में आज सुबह आंधी चली। इससे दिन में अंधेरा जैसा हो गया।
मौसम विभाग ने प्रदेश के चुनिंदा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की हैै। बारिश से किसानों को राहत के बजाय चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से बारिश का इंतजार था, लेकिन उस समय बादल नहीं बरसे। अब जब फसलों को बारिश की जरूरत नहीं है, तब तेज बारिश हो रही है। किसानों के मुताबिक, इस समय हो रही बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

No comments