वुशू प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
श्रीगंगानगर मुकेश ऑडिटोरियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय स्कूल छात्र-छात्रा (17-19 वर्ष आयु वर्ग) वुशू प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मुकाबले में खिलाडिय़ों ने शानदार खेेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान हुए मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के 31 जिलों के 17 एवं 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्रा खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता स्पेगंल पब्लिक स्कूल करा रहा है।

No comments