जयपुर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया स्वच्छता का संदेश, सफाई की दिलाई शपथ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए. जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई.
नितिन नवीन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश पर अमल करने और उसे आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई. इसके साथ ही इस मौके पर उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर खुद भी सफाई की. बाद में उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मिलकर उनसे संवाद भी किया. बीजेपी अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारी को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन भी किया. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया.

No comments