Breaking News

सिरोही में सांड से टकराकर केमिकल टैंकर पलटा

सिरोही में ब्यावर—पिंडवाड़ा फोरलेन पर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक केमिकल टैंकर पलट गया। यह हादसा सारणेश्वरजी मंदिर से 200 मीटर दूर सड़क पर अचानक आए एक सांड से टकराने के बाद हुआ। इस दुर्घटना में टैंकर में सवार 2 लोग और सांड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, केमिकल से भरा यह टैंकर अहमदाबाद से पाली की तरफ जा रहा था। सिरोही से गुजरते समय सारणेश्वर जी चौराहे से करीब 200 मीटर आगे अचानक एक सांड सड़क पर आ गया। सांड को बचाने की कोशिश में टैंकर उससे टकराकर सड़क किनारे पलट गया।

No comments