Breaking News

नक्की झील पर गंदगी देख नाराज हुए नए पालिकाध्यक्ष

माउंट आबू के नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष सुनील आचार्य पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आए। आज गुरुवार सुबह वे नक्की झील पहुंचे और वहां फैली गंदगी देखकर अधिकारियों को तुरंत सफाई के निर्देश दिए। नक्की झील के महादेव घाट पर काफी गंदगी फैली हुई थी। इसे देखकर उन्होंने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाया। आचार्य ने कहा कि इस गंदगी को आज ही साफ किया जाए। उन्होंने बताया कि नक्की झील के किनारे और अंदर जलीय जीव रहते हैं। गंदगी और प्रदूषण से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

No comments