जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन राजस्थान के सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. भक्तों की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने रींगस से खाटूश्यामजी तक 17 किलोमीटर लंबे मार्ग को पूरी तरह 'नो व्हीकल जोनÓ घोषित कर दिया है, जहां सिर्फ एंबुलेंस और पुलिस वाहनों के अलावा सभी गाडिय़ों का प्रवेश प्रतिबंधित है. मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, भीड़ नियंत्रण और समानता बनाए रखने के लिए आज वीआईपी दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है. सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी और आरएएफ बल तैनात हैं.

No comments