Breaking News

किशनगढ़ के पास नूडल्स यूनिट पर एफएसएसएआई की कार्रवाई

ारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने किशनगढ़ के पास रूपनगढ़ स्थित सीजी फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट पर कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान खाद्य निर्माण और स्वच्छता व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं। टीम ने मौके से 32,107.2 किलो खाद्य स्टॉक जब्त किया। इसमें खुले और टूटे हुए नूडल्स भी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के अनुसार यूनिट में फर्श पर गिरे और टूटे हुए नूडल्स को दोबारा इस्तेमाल कर भुजिया उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। अधिकारियों ने खाद्य निर्माण प्रक्रिया और पैकेजिंग से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की।

No comments