बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी :पीछे से आकर घुसी, घायलों का इलाज जारी
झुंझुनूं के मलसीसर रोड पर गाय मूर्ति के पास बुधवार को सवारियों से भरी निजी बस और नगर परिषद के कचरा ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार दो महिलाओं के सिर फट गए। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

No comments