Breaking News

परवन बांध के 2 गेट खुले:2600 क्यूसेक पानी छोड़ा; किसानों को मिली राहत

झालावाड़ के सारोला में परवन बांध के दो गेट एक-एक फीट खोल दिए गए हैं। बांध में पानी ज्यादा होने से फसलों के डूबने का खतरा था। अब दोनों गेटों से करीब 2600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को राहत मिली है। गेट खुलने की खबर से किसानों में खुशी का माहौल है। फसलों को डूबने से बचाने के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की।

No comments